VIDEO: शुभमन गिल या आकाशदीप, किसने दिया फैंस को रोमांचक मोड़ ?

1 year ago 23
ARTICLE AD
बर्मिंघम. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन था. यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा था। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पहले टेस्ट में 1-0 से आगे है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर बोर्ड पर 310 रन लगा दिए थे. दूसरे दिन भारतीय टीम को गिल और जडेजा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. रविंद्र जडेजा शतक बनाने से चूक गए और 89 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन गिल ने दूसरे दिन 269 रन की पारी खेली और टीम इंडिया के स्कोर को 587 रन तक पहुंचा दिया. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दिन खत्म होने तक 77 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड की पहली पारी में शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 13 रनों के स्कोर पर उसे लगातार दो झटके लगे. आकाश दीप ने पिछले मैच के शतकवीरों बेन डकेट और ओली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
Read Entire Article