VIDEO:सबा करीम ने बताया फाइनल मैच में किस खिलाड़ी का फॉर्म डाल सकता है बड़ा फर्क

1 year ago 20
ARTICLE AD
नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंट्रेटर सबा करीम का मानना है कि ये फाइनल मैच अलग लेवल पर खेला जाएगा. एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीसरी और आखिरी भिड़ंत होगी. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिससे मुकाबले में अतिरिक्त रोमांच जुड़ गया है.1984 से 2010 तक हर बार टीमों ने एकतरफा अंदाज में ही खिताबी मुकाबला जीता. 2012 में पहली बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, तब पाकिस्तान ने 100 ओवर चले मुकाबले को महज 2 रन से जीता था. मीरपुर में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 6 रन ही बना सकी. 2012 में पाकिस्तान ने आखिरी बार एशिया कप टाइटल जीता था. इसके बाद टीम 2 बार फाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन दोनों बार श्रीलंका से हार गई. अब टीम भारत के खिलाफ फाइनल खेलने वाली है.
Read Entire Article