VIDEO: सिडनी की सड़कों पर उतरे रोहित-विराट के फैन और जमकर हुआ नाच-गाना

5 months ago 13
ARTICLE AD
नई दिल्ली. जब ऑस्ट्रेलिया में RO-KO, रोहित शर्मा और विराट कोहली की विदाई के गीत गाये जा रहे थे, जब विराट ने वनडे में लगातार दो 0,0 बनाकर अपने करियर के सबसे बुरे दौर से जंग की, जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रेमियों को अलविदा भी कहा- उसी दौरान दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स ने इन दो दिग्गजों के बल्ले की धार और रफ्तार भी देखी. RO-KO ने अपनी आखिरी मानी जाने वाली सीरीज़ में रिकॉर्ड की झड़ी-सी लगा दी. रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने सिडनी में नाबाद 168 रनों की पार्टनरशिप की और एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. RO-KO की जोड़ी ने वनडे क्रिकेट में 12वीं बार 150 से ज़्यादा रनों की साझेदारी खेली. इसके साथ ही RO-KO ने सचिन (तेंदुलकर)-सौरव (गांगुली) के 12 150 प्लस रनों के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.
Read Entire Article