VIDEO: सूर्यकुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाक टीम का 5 बार क्या मजाक बनाया?

2 months ago 8
ARTICLE AD
नई दिल्ली. मौजूदा टी20 विश्व कप के शुरुआती दो मैचों बल्लेबाजी के लड़खड़ाने की बात को स्वीकार करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उनके बल्लेबाज पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की अलग तरह के एक्शन से होने वाली गेंदबाजी का तोड़ निकाल लेंगे. उन्होंने तारिक की गेंदबाजी को परीक्षा के पाठ्यक्रम के बाहर का सवाल जैसा बताया. सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अहम मुकाबले की पूर्व संध्या पर यह भी कहा कि कोलंबो में रहने के चलते पाकिस्तान को भारत के मुकाबले एडवांटेज है. भारत को अमेरिका के खिलाफ 77 रन पर छह विकेट गंवाने पड़े थे, जबकि नामीबिया ने आखिरी ओवरों में चार रन के भीतर पांच विकेट लेकर बल्लेबाजी की कमजोरियों को उजागर किया था. भारतीय बल्लेबाजों के सामने रविवार को प्रेमदासा की धीमी पिच पर पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण की परीक्षा होगी, जिसकी अगुवाई तारिक करेंगे. उनके अनोखे पॉज एंड डिलीवर एक्शन को लेकर क्रिकेट जगत में वैधता पर बहस भी छिड़ी हुई है. पाकिस्ले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्यों दिया ऐसा बयान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अहम मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि कोलंबो में रहने के चलते पाकिस्तान को भारत के मुकाबले एडवांटेज है.
Read Entire Article