Brydon Carse Handcuffed: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. डर्बी नाइटक्लब के बाहर से उनका हथकड़ी पहने हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है. काउंटी मुकाबले के बाद हुई इस शर्मनाक हरकत पर संज्ञान लेते हुए ईसीबी ने कड़े तेवर अपनाकर जांच बिठा दी है. इस बड़े विवाद के बाद लॉर्ड्स टेस्ट से पहले स्टार खिलाड़ी का बाहर होना तय माना जा रहा है.