VIDEO: हार के बाद भी किस बात की अकड़ में है टीम के कोच गौतम गंभीर? सुनिए जरा

11 months ago 18
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारत को साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में 408 रन से हरा दिया. टेस्ट में भारत की यह सबसे बड़ी हार है. हार के बाद टीम कोच गौतम गंभीर ने सीरीज में मिली 2-0 से हार को लेकर बाद की, गौतम गंभीर ने हार को लेकर कहा कि, इस हार की ज़िम्मेदारी ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी लोगों की है, कई बार कहा है, टीम जीतती है, टीम हारती है. मैं वही आदमी हूं जिसने इंग्लैंड में अच्छा किया था, जिसने व्हाइट बॉल टूर्नामेंट जीते थे. चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, एशिया कप जीती थी. टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा, टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देना शुरू करें और सभी को इसमें हिस्सा लेना होगा, हमें एक बेहतर टीम बनने के लिए मिलकर कोशिश करने की ज़रूरत है, टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए आपको सबसे तेज़-तर्रार और टैलेंटेड क्रिकेटरों की ज़रूरत नहीं है. हमें स्किल वाले मज़बूत लोगों की ज़रूरत है.
Read Entire Article