VIDEO: हार से मचा हाहाकार, बड़े पैमाने पर टीम मैनेजमेंट में बदलाव के आसार

11 months ago 17
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारत को दूसरे टेस्ट मैच में 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत को साउथ अफ्रीका ने 549 रन का टारगेट दिया था, भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 रन ही बना सकी. इस हार के साथ ही सीरीज भी भारतीय टीम 2-0 से हार गई. भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ी बार नसीब हुई है. इस हार के पांच गुनाहगार कौन-कौन है, जानते हैं. दुर्भाग्य है टीम इंडिया का. जिस भारतीय टीम के बल्लेबाजों को स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता था, अब वही टीम के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ बेबस नजर आ रहे हैं. स्पिन खेलने में महारत भारतीय बल्लेबाजों का इस तरह से बल्लेबाजी करना, किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है. अब भारत के बल्लेबाजों से बेहतर स्पिन विरोधी टीम के बल्लेबाज खेल रहे हैं. सेनुरन मुथुसामी और ट्रिस्टन स्टब्स की बल्लेबाजी इस बात पुख्ता सबूत है.
Read Entire Article