VIDEO: हार्दिक के नए लुक पर बल्लेबाज क्यों उठा सकते है आपत्ति जानिए

1 year ago 21
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ है, दूसरे मैच में पाकिस्तान से भिड़ंत है. ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या ने इससे पहले अपना पूरा लुक ही बदल लिया है. बालों की कटिंग के साथ उन्होंने इसे पूरा कलर करवा लिया है. उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, New ME!. हार्दिक का ये नया लुक फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है, हालांकि कुछ यूजर्स इसे छपरी स्टाइल भी बता रहे हैं.ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. वह सीनियर प्लेयर्स हैं और गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. वह लोवर मिडिल आर्डर को मजबूत बनाते हैं और अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं. हार्दिक ने भारत के लिए 114 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में 1812 रन बनाए हैं और 94 विकेट लिए हैं.
Read Entire Article