WATCH: रोहित ने घास खाकर मनाया वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न

2 years ago 21
ARTICLE AD
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बारबाडोस में इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. रोहित ने इसके बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. खिताबी जीत का जश्न रोहित ने अनोखे अंदाज में मनाया. उन्होंने जीत के बाद बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल की पिच की घास का स्वाद भी लिया. साथ ही साथ वह तिरंगे को इस पिच पर गाड़ते हुए नजर आए.
Read Entire Article