WC 2023 में जंपा का बड़ा कारनामा, मुरली के 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
2 years ago
7
ARTICLE AD
वर्ल्डकप 2023 के फाइनल में एडम जंपा ने 10 ओवर्स में 44 रन देकर एक विकेट लिया. यह इस टूर्नामेंट में उनका 23वां विकेट रहा. इसके साथ ही श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. स्पिनर के तौर पर किसी एक वर्ल्डकप में सबसे अधिक विकेट का रिकॉर्ड इससे पहले तक मुरली के नाम पर था.