WI vs NZ: 9 रन के भीतर गंवाए 3 विकेट, फिर शिमरन हेटमायर ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ODI में वेस्टइंडीज ने मारी बाजी
3 months ago
7
ARTICLE AD
पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हरा दिया. सांसें रोक देने वाले आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडिज के सामने 269 रनों का टारगेट दिया था. बैटिंग के बाद गेंदबाजी में भी न्यूजीलैंड ने अपना शिकंजा कस दिया, लेकिन आखिर में शिमरन हेटमायर ने कीवी टीम को जीत से दूर कर दिया.