WI vs SL 2nd Test: जस्टिन ग्रीव्स के 180 रन... 4 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने की दहलीज पर वेस्टइंडीज

3 months ago 9
ARTICLE AD
WI vs SL 2nd Test:जस्टिन ग्रीव्स के संघर्षपूर्ण 180 रन और शाई होप (112) के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली. श्रीलंका के 549 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 499 रन पर सिमटी. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 92 रन बनाकर 142 रनों की कुल बढ़त ले ली है. पहला टेस्ट जीत चुकी वेस्टइंडीज को 4 साल बाद अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए अब केवल यह मैच ड्रॉ कराने की जरूरत है.
Read Entire Article