Women's Asia Cup: सिर्फ 47 गेंद में मैच खत्म, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने मचाई तबाही, यूएई को 9 विकेट से रौंदा
2 months ago
4
ARTICLE AD
महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और यूएई के बीच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की. श्रीलंका की ये जीत इसलिए खास रही, क्योंकि उन्होंने 80 रन के टारगेट को महज 7.5 ओवर यानी 47 गेंद में ही हासिल कर लिया. इस तरह श्रीलंका ने एशिया कप में धमाकेदार जीत से आगाज किया है.