Women's T20 World Cup: डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड पर बाहर होने का खतरा, श्रीलंका ने 5 विकेट से रौंदकर चौंकाया
1 hour ago
1
ARTICLE AD
SL vs NZ Women's T20 World Cup: श्रीलंका ने साउथेम्प्टन में खेले गए मैच में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. नीलक्षिका डी सिल्वा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने इस मैच में रोमांचक जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी हार है, जिससे उसका टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है.