Zimbabwe vs bangladesh odi series: तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे 48.1 ओवर में 199 रन पर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वेस्ली मधेवेरे ने 74 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 75 रन बनाए, जबकि आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ब्रेड इवांस ने 50 रन की पारी खेली. लक्ष्य को हासिल करने उतरी बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों तंजीद हसन और सौम्य सरकार ने मजबूत शुरुआत देकर जीत दिलाई.