IND vs SA: भारतीय टीम के अब तक दक्षिण अफ्रीका से उसके मैदान पर टेस्ट सीरीज न जीतने का कारण बैटिंग और बॉलिंग, दोनों का एक साथ 'क्लिक' न हो पाना माना जाता है. पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर की राय में भारतीय टीम के क्रिकेट कौशल में कमी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज न जीत पाने का कारण नहीं है. टीम इंडिया ने कभी भी दक्षिण अफ्रीका में फुल-लेंथ टेस्ट सीरीज़ नहीं खेली है.