अश्विन बेंगलुरु टेस्ट में बना सकते हैं 5 रिकॉर्ड, रोहित भी करेंगे बड़ा कमाल

2 years ago 18
ARTICLE AD
रविचंद्रन अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने नाम 5 बड़े रिकॉर्ड कर सकते हैं. उन्होंने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ संपन्न दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत को टेस्ट सीरीज में दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. बैट से जहां उन्होंने चेन्नई में शतक जड़ा वहीं गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया. अश्विन के फैंस अब ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद बेंगलुरु टेस्ट में कर रहे हैं. बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. रोहित के निशाने पर वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड है जिसे वह तोड़ना चाहेंगे.
Read Entire Article