आंध्र प्रदेश की फार्मा कंपनी के कारखाने में धमाका, 17 कर्मियों की जलकर मौत; 41 झुलसे
1 year ago
15
ARTICLE AD
अनकापल्ली के जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 2 बजे 'एसेंटिया' फार्मा कंपनी के संयंत्र में हुई। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि कपंनी में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है।