आईपीएल 2026 से पहले केकेआर को तगड़ा झटका, हर्षित राणा टूर्नामेंट से हुए बाहर, कौन लेगा जगह?
3 months ago
12
ARTICLE AD
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बुरी खबर आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. इस भारतीय तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक वार्म-अप मैच के दौरान चोट लग गई थी. इस चोट की वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे. अब हर्षित आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे.