ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट के दौरान गाजा में इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष से प्रभावित होने वाले बच्चों के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांधी थी. इसके लिए आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाई. पाकिस्तान में जन्में 37 साल के ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिये टेस्ट खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर हैं.