Muttiah Muralitharan 800 test wicket: श्रीलंका के स्पिन जादूगर मुथैया मुरलीधरन ने 22 जुलाई 2010 को अपने अंतिम टेस्ट मैच की आखिरी गेंद पर इतिहास रच दिया था. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के प्रज्ञान ओझा का विकेट चटकाकर वे टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज बने. 133 मैचों और लगभग 18 साल के करियर में 67 बार 5 विकेट और 22 बार 10 विकेट लेने वाले मुरली का यह महारिकॉर्ड आज भी अटूट है.