आज से बिहार बनाम कर्नाटक रणजी मैच, छक्के लगेंगे तो खुद ताली बजाएंगे खिलाड़ी
2 years ago
21
ARTICLE AD
Ranji Trophy 2024: बिहार और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला आज से पटना के मोईनुल हक स्टेडियम में खेला जाएगा. चार दिवसीय मैच के पहले दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने मैदान में पहुंचेंगे. लेकिन दर्शकों की एंट्री पर पाबंदी रहेगी. बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि दर्शक अपने रिस्क पर मैच देखने आएं.