भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को टी 20 का मुकाबला होना है. इस मैच को लेकर टीम इंडिया शनिवार शाम को इंदौर के होलकर स्टेडियम मैदान पर प्रेक्टिस करने पहुंची प्रेक्टिस से पहले पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि मेरे लिए लास्ट मैच काफी अच्छा था, जिसमें मैं अच्छा कर पाया. अब मैं कोशिश करूंगा की अगले मैच में भी अच्छा कर सकूं.वह बैटिंग से तो अच्छा कर रहे हैं. अब चाहते हैं कि बालिंग से भी अच्छा करू जिससे हम अगला मैच जीत जाएं.