इंडिया ए के लिए मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज ने मचाई तबाही, मिलकर 9 बल्लेबाजों को किया आउट
1 hour ago
1
ARTICLE AD
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में इंडिया ए के लिए मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले लय हासिल करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मुकेश कुमार ने भी दमदार खेल दिखाते हुए 5 विकेट झटके.