उसको एक शब्द भी मत कहो, कोहली-गावस्कर विवाद में कूदे विराट के जिगरी दोस्त
1 year ago
15
ARTICLE AD
आईपीएल 2024 में विराट कोहली की स्ट्राइक रेट को लेकर खूब हो हल्ला हुआ. दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी स्ट्राइक रेट को लेकर कोहली की आलोचना की थी. हालांकि कोहली और गावस्कर के इस विवाद में अब एबी डिविलियर्स की एंट्री हुई है. डिविलियर्स ने कहा है कि उसके बारे में एक शब्द भी नहीं कहो क्योंकि अगर आप उसे छेड़ोगे तो वह और भी निखरकर सामने आएगा.