kapil dev statement on vaibhav sooryavanshi: 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री के बाद दिग्गजों के बयान आने शुरू हो गए हैं. आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले वैभव को आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में चुना गया है. इस बीच, भारत के महान पूर्व कप्तान कपिल देव ने इस युवा खिलाड़ी को लेकर एक खास अपील की है. उन्होंने वैभव को स्पेशल टैलेंट बताते हुए कहा है कि इस स्टेज पर उनसे ज्यादा उम्मीद करना गलत है. कपिल देव ने वैभव की समय देने की अपील भी की.