एक और शतक... डेरिल मिचेल ने भारत में आकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी सेंचुरी ठोक बनाया महारिकॉर्ड
9 months ago
25
ARTICLE AD
Daryl Mitchell Hundred: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया है. उन्होंने राजकोट के बाद इंदौर वनडे में भी सेंचुरी बनाई. सीरीज में उनका यह लगातार दूसरा शतक है. इसके साथ ही डेरिल मिचेल ने इतिहास भी रच दिया. वह न्यूजीलैंड के लिए भारत में आकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.