क्रिकेट और फिल्मी जगत का पुराना नाता रहा है. भारत के कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना जीवनसाथी बनाया है. 2023 की बात करें तो केएल राहुल ने मशहूर एक्टर सुनील सेट्टी की बेटी आथिया के साथ शादी के बंधन में बंध गए. इस जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी. लेकिन इससे पहले एक जोड़ी थी जो आजतक चर्चा में रहती है. यह जोड़ी विरुष्का नाम से फेमस है यानि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी. 6 साल पहले 11 दिसंबर की तारीख को ही विराट और अनुष्का (Virat Kohli and Anushka Sharma Anniversary) एक-दूजे के हो गए थे.