एशिया कप की ट्रॉफी पहुंची ACC दफ्तर, भारत पहुंचने की तारीख जानिए

1 year ago 21
ARTICLE AD
नई दिल्ली. एशिया कप ट्रॉफी चोर पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी को बीसीसीआई (BCCI) बख्शने के मूड में नहीं है. इस बीच एक और बड़ी अपडेट सामने आई है की ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi Handed Asia Cup Trophy to UAE Cricket Board) ने एशिया कप ट्रॉफी UAE क्रिकेट बोर्ड को सौप दी है, हालांकि अभी ट्रॉफी को लेकर ये स्थिति साफ नहीं है की ट्रॉफी टीम इंडिया को ट्रॉफी कब तक सौंपी जाएगी. BCCI क्रिकेट काउंसिल (ACC) के मुखिया मोहसिन नकवी के खिलाफ महाभियोग लाने पर विचार कर रहा है. गौरतलब है कि एशिया कप में भारत की जीत के बाद नकवी विजयी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे. नकवी के इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत से पूरा क्रिकेट जगत हैरान है. मगर बीसीसीआई ने उन्हें सबक सिखाने की ठान ली है. ट्रॉफी विवाद पर बीसीसीआई ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि हमें ट्रॉफी सौंपी जानी चाहिए. नहीं तो जरूरत पड़ने पर हम इसे सीधे एसीसी कार्यालय से ले लेंगे.
Read Entire Article