ओवल टेस्ट से जसप्रीत बुमराह बाहर, BCCI ने लगाई मुहर, आकाशदीप की वापसी तय

1 year ago 20
ARTICLE AD
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेलेंगे. यह मुकाबला गुरुवार से लंदन के ओवल मैदान में शुरू होगा.bcci की मेडिकल टीम ने बुमराह को यह सलाह दी है कि उन्हें पीठ की सेहत को देखते हुए इस मैच से दूर रहना चाहिए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे. यह फैसला पूरी तरह चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि पहले से ही तय था कि बुमराह इस इंग्लैंड दौरे में पांच में से केवल तीन टेस्ट ही खेलेंगे. बुमराह ने पहला टेस्ट हेडिंग्ले में खेला था, दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में मिस किया, फिर लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले थे. यानी वह इस सीरीज में पहले ही 3 मुकाबले खेल चुके हैं.
Read Entire Article