ravi shastri on sanju samson: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि संजू सैमसन भविष्य में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं. शास्त्री के अनुसार, ईशान किशन या श्रेयस अय्यर के बजाय सैमसन की परिपक्वता और हालिया 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' प्रदर्शन उन्हें सूर्यकुमार यादव का आदर्श उत्तराधिकारी बनाता है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में उनके अनुभव और टी20 विश्व कप में उनकी निरंतरता ने साबित कर दिया है कि वे 2028 विश्व कप तक टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए तैयार हैं.