टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र रणजी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. पिछले साल ही पृथ्वी शॉ ने मुंबई को छोड़ महाराष्ट्र के लिए खेलना शुरू किया है. पृथ्वी रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजदूगी में महाराष्ट्र टीम की कप्तानी संभालेंगे. गायवाड़ इंडिया ए टीम के साथ जुड़े होने के कारण कप्तानी नहीं कर पाएंगे.