PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 79 रन से हरा दिया. इस तरह मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मिचेल स्टार्क ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी का अंत किया. पाकिस्तान के सामने 317 रन का लक्ष्य था. शान मसूद की कप्तानी वाली टीम दूसरी पारी में 237 रन पर ढेर हो गई.