India vs Afghanistan 2nd T20 Live Cricket Score: भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा कर लेगी. मेहमान अफगान लड़ाके इंदौर टी20 को जीतकर सीरीज में बराबरी के इरादे से उतर रहे हैं. इस मुकाबले में विराट कोहली की वापसी हो रही है. कप्तान रोहित शर्मा ग्राउंड पर उतरने के साथ ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे. रोहित 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.