gujarat titans flight delayed: आईपीएल 2026 के फाइनल से ठीक एक दिन पहले गुजरात टाइटंस से जुड़ी एक ऐसी खबर आई, जिसने फैंस को चौंका दिया. दरअसल, चंडीगढ़ में खराब मौसम और तूफान के कारण गुजरात टाइटंस की फ्लाइट में देरी हो गई, जिसकी वजह से उन्हें अपना ट्रैवल प्लान बदलना पड़ा. इस देरी के चलते अब टीम के पास रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले आईपीएल फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद में खुद को ढालने और तैयारी करने का बहुत कम समय बचा है.