IPL 2024 Auction Players List Live Update: आईपीएल के 17वें सीजन के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी. इस बार 333 खिलाड़ी मैदान में हैं. 10 फ्रेंचाइजी कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 262.95 करोड़ के साथ ऑक्शन में उतर रही हैं. खिलाड़ियों की मंडी पहली बार विदेश में सज रही है. दुबई के कोका कोला एरिना में भारतीय समयानुसार आज दोपहर 1:00 बजे से ऑक्शन का आयोजन होगा. 23 खिलाड़ियों पर बोली 2 करोड़ से शुरू होगी जबकि 13 खिलाड़ियों पर 1.50 करोड़ की बोली से शुरुआत होगी. आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इस बार सबसे महंगे खिलाड़ी का इतिहास बदल सकता है. ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं.