ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन का एक रिकॉर्ड ऐसा है जो 9 दशक बाद भी नहीं टूट सका है. यह रिकॉर्ड है किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का. सर डॉन के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग मार्क टेलर, विव रिचर्ड्स और ज्योफ बायकॉट जैसे बैटर टेस्ट क्रिकेट में अपनी चकाचौंध बिखेर चुके हैं लेकिन यह रिकॉर्ड अब तक कायम है.