ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. टीम के साथ जुड़े पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को लेकर काफी उत्साह दिखाते हुए बोली को लगातार बढ़ाया. टीम के सीईओ वैंकी मैसूर ने कमिंस को इतनी मोटी रकम देकर टीम में शामिल किए जाने पर अपनी बात कही.