भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का कार्यकाल उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. गंभीर का टीम इंडिया के साथ 2027 तक का अनुबंध है, लेकिन उससे पहले ही कई बार उन्हें उनके पद से हटाए जाने की मांग हो चुकी है. इसके पीछे टीम के खराब प्रदर्शन के अलावा सीनियर खिलाड़ियों की अनदेखी और उनके साथ अनबन को भी वजह माना जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो गंभीर की कोचिंग में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहे हैं.