India WTC Final Scenario: भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में उसे नुकसान हुआ है. सोनल दिनुशा के दोनों पारियों के शतक ने श्रीलंका को हार से बचाया. इस ड्रॉ के कारण भारत का जीत प्रतिशत गिरकर 51.51 हो गया है और टीम पांचवें स्थान पर है. शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया काबिज है. डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को अगले 7 मैच जीतने होंगे.