IND vs AFG 1st T20 Live Score and Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली ज रही है. टीम इंडिया की आगामी टी20 विश्व कप से पहले यह आखिरी टी20 सीरीज है. दोनों टीमें इससे पहले 5 बार भिड़ी हैं जहां भारत ने 4 में बाजी मारी है वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों की अभी तक टी20 में भिड़ंत या तो टी20 एशिया कप में या टी20 विश्व कप में हुई है. भारतीय टीम पहली बार नए साल में अपने घर में टी20 सीरीज खेल रही है. रोहित शर्मा 14 महीने बाद टी20 टीम में लौटे हैं. उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.