कौन है 6 फुट 5 इंच के नाहिद राणा, कैसे निकाल रहे है लगातार 150 KMPH की रफ्तार, उछाल से काट रहे है गदर
5 months ago
9
ARTICLE AD
बांग्लादेश के चपाई नवाबगंज से आने वाले नाहिद राणा का क्रिकेट सफर किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है. उन्होंने पेशेवर क्रिकेट की शुरुआत काफ़ी देर से, यानी 18 साल की उम्र में की थी. इससे पहले वे सिर्फ टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे. उनकी प्रतिभा को सबसे पहले घरेलू सर्किट में पहचाना गया, जहाँ उनकी रफ़्तार ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा.