Who Is Nandre Burger: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के जरिए अपने टेस्ट करियर का आगाज किया. डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में बर्गर ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से भारत के 2 युवा बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. बेहतरीन लय में दिख रहे शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल बर्गर के शिकार बने. लोग जानने को उत्सुक हैं कि कौन है ये खूंखार गेंदबाज जिसने 13 दिन के भीतर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर रिकॉर्ड बना डाला है.