Australia wins Cricket World Cup: महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड में है और वह हाल में अपने पैतृक गांव भी गए थे. यहां उन्होंने अपने कुल देवता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की. रविवार को जब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थे तो महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड के नैनीताल में मौजूद थे. यहां वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. रविवार यानी 19 नवंबर को महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन था.