क्या भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बारिश बनेगी विलेन? जानें वानखेड़े में कैसा रहेगा मौसम
8 months ago
17
ARTICLE AD
IND vs ENG Semi Final Weather Forecast: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फैंस भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे, क्योंकि इस मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है. वानखेड़े स्टेडियम में मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि दिन के समय धूप खिली रहेगी. ऐसे में फैंस पूरे 40 ओवर का एक एक्शन पैक्ड मैच देख पाएंगे.