Ishant Sharma recalls depression: ईशांत शर्मा ने बीती बातों को याद करते हुए कहा है कि 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जेम्स फॉकनर के एक ही ओवर में 30 रन लुटाने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे. टीम इंडिया की उस हार के बाद वह लगातार 15 दिनों तक रोते रहे. इस कठिन समय में उनकी तत्कालीन मंगेतर प्रतिमा सिंह की सलाह और अटूट सपोर्ट ने उन्हें ढांढस बंधाया. प्रतिमा की सीख से प्रेरणा लेकर ईशांत ने शानदार वापसी की और भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट खेले.