Rohit Sharma answered the retirement rumours: संन्यास की उड़ती अफवाहों के बीच 39 वर्षीय रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए निर्णायक वनडे में 138 रनों की आक्रामक पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया. साथ ही उन्होंने यह बता दिया कि वह अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं है. पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि रोहित लॉर्ड्स में अपनी आखिरी इंटरनेशनल पारी खेलेंगे. लेकिन रोहित की इस साहसिक पारी ने 2027 विश्व कप के लिए उनकी दावेदारी मजबूत कर दी है.