Lee Fortis gautam gambhir clash: पिछले साल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में आने वाले फोर्टिस को अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हुए विवाद के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है. यह घटना द ओवल में द हंड्रेड मुकाबले की तैयारियों के दौरान हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कर्मचारी भावुक होकर रो पड़ा.