hardik pandya cricket career: किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है जो मुश्किलों के आगे घुटने टेकने के बजाय उनसे लड़ने का हौसला रखते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. आज भले ही हार्दिक अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी गाड़ियों और करोड़ों के बंगले के लिए जाने जाते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास पेट भरने तक के पैसे नहीं थे. यह कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसने गरीबी की तंग गलियों से निकलकर अपने कड़े संघर्ष और अटूट इरादों के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई और टीम इंडिया का सबसे बड़ा 'गेम चेंजर' बनकर उभरा.