Vaibhav sooryavanshi younger brother ashirvad: वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बने 15 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के घर से एक और खुशखबरी आई है. समस्तीपुर में एक स्थानीय मैच के दौरान उनके 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने महज 119 गेंदों पर 19 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 168 रनों की तूफानी पारी खेली. भाई की इस कामयाबी पर गर्व जताते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा-तुम पर गर्व है मेरे छोटे भाई.